अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक रविवार को हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संघ के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विकास सिंह को सर्वसम्मति से पुनः उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष चुना गया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह को महासचिव बनाया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक खेल कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी स्टैंडिंग काउंसिल भारत सरकार श्रीनिवास राय की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्रदीप यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक परमेंद्र सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने बसंत बा: नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक और गौरवश...