अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में 22 और 23 अप्रैल को दो दिवसीय नार्थ इण्डिया गोलबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया है। बुधवार को इसका शुभारम्भ हुआ। भारतीय गोलबाल संघ नई दिल्ली से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर आयोजित की जा रही प्रथम नार्थ इण्डिया गोलबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी अयोध्या कर रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश चंडीगढ़, हरियाणा, एवं हिमांचल प्रदेश से लगभग 50 महिला/पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन कर्नल पुष्कर सिंह और कर्नल मयंक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा बी के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश 15-09 से विजेता रही। दूसरा मैच हरियाणा ए एवं हरियाणा बी के बीच खेला गया जिसमें हरियाण ए 18-10 से वि...