शामली, जून 27 -- शामली। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी की ओर से शनिवार को शहर के माजरा रोड पर जनसेवा के उद्देश्य से जलजीरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ों राहगीरों ने जलजीरा ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों और अन्य लोगों को जलजीरा वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी अमित चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता, कुणाल कौशल, अमित चौधरी, दी...