इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर जिले के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाये। सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाये जाये, सभी विभागों के सर्वे छापे बंद किये जाये, व्यापारियों आदि शामिल है। इस मौके पर डॉ. ए के. शर्मा, संतोष सिंह चौहान, रमेश यादव, उमेश चन्द्र वर्मा, डॉ. सुशील सम्राट, सुनीता कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित, सरदार मोहन सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, गिरीश शुक्ला, अनुराग वर्मा, वीर शिरोमणि तिवारी आदि व्यापारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को मिलें दुकान जलने का एक करोड़ ...