गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन, गोरखपुर जनपद इकाई की सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (गंडक) कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। संरक्षक पद की जिम्मेदारी सिंचाई कार्य मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह (अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-दो, लोक निर्माण विभाग) और अरुण कुमार सिंह (परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम) चुने गए। सचिव पद की जिम्मेदारी विपिन बिहारी सिंह (अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड), संयुक्त सचिव पद पर जगदीश (अधिशासी अभियंता, नलकूप निर्माण खंड) को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.