उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के रमेश अध्यक्ष बने
बदायूं, जून 18 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। संघ कार्यकारिणी में प्रताप को संरक्षक और रमेश डी लाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी की सहमति के बाद प्रताप को संघ का संरक्षक और रमेश डी लाल को अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अन्य कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संदीप कुमार रत्नाकर, लखन रोहिले, महामंत्री नवीन विद्यार्थी, अरुण कुमार, मंत्री राज सोहिल, कोषाध्यक्ष संदीप गयाल, संगठन मंत्री अजय प्रधान, संगठन मंत्री राहुल दयाल को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए वीरेंद्र, मदन, वीरू, शिवा, कमला, प्रेमादेवी, सुरेंद्र, सुनील, गोविंद, बाबू, शिवकुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.