उरई, फरवरी 28 -- कुठौंद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी मदारीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद रंगनाथ चौधरी की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर और ब्लॉक मंत्री प्रवीण कुमार पाठक ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से उठाया। शिक्षकों ने बीआरसी पर बिल लिपिक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि कार्यों में अनावश्यक बाधा न आए। चयन वेतनमान स्वीकृत होने के बावजूद फिक्सेशन न होने तथा एरियर फाइलों के लेखा कार्यालय से लौटाए जाने की समस्या भी प्रमुख रूप से रखी गई। बीआरसी कार्यालय में दस्तावेजों की अनिवार्य रिसीविंग व्यवस्था लागू करने, सेवा पुस्तिकाओं को बीआरसी पर सुरक्षित रखकर अद्यतन करने और शिक्षकों को निरीक्षण के दौरान सम्मानजनक व्यवहार देने की मांग की गई। खंड श...