अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद के सचिव ने स्पष्ट कहा है कि उत्तर-पुस्तिका में मुद्रा (धनराशि) नत्थी करना अनुचित साधन की श्रेणी में आएगा और संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पहले ही किया जाए जागरूक:जारी निर्देशों के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पूर्व स्पष्ट रूप से बताया जाए कि उत्तर-पुस्तिका में किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री या धनराशि रखना परीक्षा नियमों का उल्लंघन है। कक्ष निरीक्षकों को भी इस पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि संकलन या मूल्यांकन के समय किसी उत्तर-पुस्तिका में धनराशि पाई ज...