मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा। बीएनएमयू में विभिन्न खण्डों और सेमेस्टरों की आयोजित परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और वीक्षण कार्य का पारिश्रमिक भुगतान की मांग शिक्षकों ने की है। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा बार बार आश्वासन मिलता रहा है लेकिन उसका अनुपालन नहीं हो रहा है। शिक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. वरुण कुमार सहित अन्य ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा का भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से लंबित पारिश्रमिक भुगतान अविलंब करने की मांग की है। शिक्षकों ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल शिक्षकों का कई वर्षों का भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और वीक्षण कार्य का भी पारिश्रमिक लंबित है। शिक्षकों ने कहा कि संबंधित कॉलेजों से बिल विपत्र भी जमा हो चुका है। शिक्षकों का कहना ...