एटा, मार्च 24 -- जनपद में पांच केन्द्रों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन में किसी प्रकार की गलती न रहे। इसके लिए बोर्ड से केन्द्र उपनियंत्रण को सख्त निर्देश जारी किये हैं। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति ने दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मूल्यांकन में एक प्रतिशत तक गलती मिलने पर मानदेय में 50 फीसदी, दशमलम पांच प्रतिशत गलती मिलने पर 25 फीसदी मानदेय में कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंकेक्षण के बाद भी यदि किसी उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में गलती पायी जाती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी अंकेक्षक की होगी। कापी जांचने या अंकेक्षण में लापरवाही पर बोर्ड के नियम एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनियम 2024 नियमानुसार संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कटिंग होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.