देहरादून, मई 19 -- देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब छात्र घर बैठे अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन प्रति देख सकेंगे। इसके लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड के मुताबिक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। स्कैन प्रति के लिए आवेदन 19 से 22 मई तक कर सकते हैं। स्कैन प्रति शुल्क 700 रुपये प्रति विषय रखा गया है। इसके साथ ही 26 से 29 मई तक अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन आवेदन को आवेदन कर सकेंगे। अंक सत्यापन शुल्क 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका और पुनर्मूल्यांकन शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न तय किया गया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई के छात्रों को मिलेगा अपनी कॉपी देखने का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...