उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन के नतीजे जारी
नोएडा, सितम्बर 9 -- नोएडा। एकेटीयू ने वर्ष 2025-26 समसेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन के नतीजे घोषित कर दिए। छात्र परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। एकेटीयू के अनुसार यह परीक्षाएं सात मई से 11 जून के बीच में आयोजित कराई गई थीं। चार अगस्त और 21 अगस्त के माध्यम से छात्रों ने चुनौती मूल्यांकन श्रेणी दो के तहत मूल्यांकन के लिए आवेदन किए थे। उनके नतीजे जारी कर दिए गए। एकेटीयू ने संबद्ध कॉलेजों को इस संबंध में छात्रों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। ----सौम्य मिश्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.