उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के 20 मामले सामने आए
नई दिल्ली, मई 29 -- सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के करीब 20 मामले सामने आए हैं। वहीं लगभग 13 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैन्युअल तरीके से करना पड़ा। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इन 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से करीब 68,000 में स्कैनिंग के दौरान गुणवत्ता संबंधी समस्याएं पाई गईं और उन्हें दोबारा स्कैन किया गया। इसके बावजूद 13,000 से कुछ अधिक कॉपियां आवश्यक स्पष्ट गुणवत्ता हासिल नहीं कर सकीं। टीमें कोड और पूरी प्रणाली की जांच कर रही हैं ताकि इसे पूरी तरह सहज और त्रुटिरहित बनाया जा सके। छात्रों ने पोर्टल पर अपलोड की गई स्कैन कॉपियों को देखने के बाद इन गड़बड़ियों की ओर ध्यान दिलाया। छात्रों का कहना था कि उन्हें जो उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं वे उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.