बागपत, मार्च 18 -- बागपत। जिले के दो केंद्रों पर बुधवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन नामामात्र की कॉपियां ही जांची गई है। दिनभर में कुल 700 कॉपियां जांची गई। डीआईओएस का कहना है कि गुरुवार से पूरी तैयारियों के साथ मूल्यांकन शुरू होगा। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। 713 परीक्षक, 73 उप प्रधान परीक्षक और 38 अंकेक्षकों द्वारा 1.20 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। यहां पहले दिन परीक्षकों ने मात्र 650 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। वहीं, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। 331 परीक्षक 38 उप प्रधान परीक्षक और 18 अंकेक्षक करीब 80 हजार उत्तर पुस्तिकाओं...