दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य एनसीईआरटी के निर्देशानुसार 24 मार्च तक संपन्न होगा। जिले के सभी संकुलों पर विगत 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है जो आगामी 24 मार्च तक संपन्न होगा। शहर के एमएआरएम संकुल के समन्वयक राजकुमार पासवान एवं मूल्यांकन प्रभारी गौरचंद्र चौधरी ने बताया कि सीआरसी पर एक विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विद्यालय के शिक्षक कर रहे हैं। विभाग की ओर से जारी मार्क्स फोलियो पर मूल्यांकन के बाद परीक्षकों की ओर से अंक को भरकर उसे विधिवत ढंग से मूल्यांकन प्रभारी को सौंपा जाता है। सीआरसी कोऑर्डिनेटर राजकुमार पासवान ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से जारी अध्ययन निर्देश के अनुसार अब आगामी 30 मार्च को अभिभावक गोष्ठी के साथ...