अल्मोड़ा, मार्च 16 -- भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के खिलाड़ियों ने उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में परचम लहराया है। संस्थान के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक हासिल किए हैं। भाकृअनुप- केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार (हरियाणा) में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की कुल 22 टीमों के लगभग 850 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में वीपीकेएएस के डॉ. संथिया एस ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक और शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। डॉ. प्रकाश चन्द घासल ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक और शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। आकांक्षा ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक और दीपक कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। संस्थान की टीम वॉलीबॉल में सेमीफाइनल और बैडमिंटन व टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। टीम का मार्गदर्शन डॉ. जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.