औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन 443वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन में क्षेत्र के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार डटे हुए हैं। धरना स्थल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता लड्डू खान ने की, जबकि संचालन सत्येंद्र यादव ने किया। बैठक में किसानों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मंडल डैम में फाटक नहीं लगाया जाता और अंगरा, कोटवारा तथा चेई नावादा शाखा नहरों में कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि आंदोलन को और तेज करने के लिए जल्द ही पुनः बैठक आयोजित की जाएगी और इसके बाद औरंगाबाद व गया समाहरणालय में अलग-अलग तिथियों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया ...