औरंगाबाद, मार्च 14 -- उत्तर कोयल नहर परियोजना को चालू कराने की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड परिसर में जारी धरना के 426वें दिन शनिवार को मगध मजदूर मोर्चा के बैनर तले एक टीम गठित कर नहर की अंगरा एवं कोटवारा वितरणी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में संयोजक डॉ. शिवनन्दन यादव, जयप्रकाश प्रजापति, अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सिद्धी यादव, विकास कुमार और भोला नाथ वर्मा समेत अन्य सदस्य शामिल थे। टीम ने अंगरा व कोटवारा वितरणी के साथ मुख्य वितरणी से मदनपुर प्रखंड के पिरवां वभनबीघा बांध तक तथा गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित सोनवर्षा गांव के अंगरा-भूरहा कैनाल तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बताया कि इन स्थानों पर अब तक नहर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को औरंगाबाद के मुख्य अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.