उत्तरौड़ा-लीली सड़क की डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
बागेश्वर, अप्रैल 16 -- कपकोट। उत्तरौड़ा-लीली सड़क के डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान छुरिया भरत कुमार और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भूपेश कन्याल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सड़क किनारे बरसात के दौरान पहाड़ी से गिरा मलवा तक नहीं हटाया गया और न ही नालियों की सफाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.