हरिद्वार, जनवरी 28 -- उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सीवेज समस्या और जर्जर सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने बुधवार को प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीते छह माह से सीवेज पंपिंग का कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंत शुभम गिरी ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार न केवल संत-महात्माओं का प्रमुख क्षेत्र है, बल्कि एक महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थस्थल भी है। प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, लेकिन सड़कों की बदहाल स्थिति और जगह-जगह खुले सीवेज के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन कारणों से कई घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.