नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को लद्दाख के कारगिल और बटालिक सेक्टरों का दौरा किया। उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उत्तरी कमान ने 'एक्स' पर बताया कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने 28-29 अक्तूबर को 'फॉरएवर इन ऑपरेशंस' डिवीजन का दौरा किया और कारगिल तथा बटालिक सेक्टरों में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम वाले इन दोनों सेक्टरों की सुरक्षा भारतीय सेना के अनुभवी और युद्ध में माहिर सैनिक करते हैं। सेना कमांडर ने वहां तैनात जवानों से बातचीत की। उनके पेशेवर रवैये, उच्च मनोबल तथा देश के प्रति अटूट समर्पण की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान...