उत्तरी भारत (जोन-2) में बांसगांव ब्लॉक रहा अव्वल
गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में जनवरी से मार्च 2026 तिमाही की रैंकिंग में गोरखपुर जिले के बांसगांव ब्लॉक ने उत्तरी भारत (जोन-2) में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि बांसगांव ब्लॉक का प्रदर्शन विभिन्न विकास सूचकांकों में निरंतर सुधार का परिणाम है। सीडीओ ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित ब्लॉकों में तेजी से विकास कार्यों को लागू करने पर विशेष जोर दिया जाता है। बांसगांव में प्रशासन, स्थानीय निकायों और फील्ड स्तर के कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, जिसका सकारात्मक असर रैंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.