आगरा, मई 2 -- नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने उत्तरी बाईपास के उपयोगकर्ताओं के लिए टोल लगाने के निर्णय पर आपत्ति जताई है। अध्यक्ष मनोज बंसल के अनुसार यदि कोई वाहन चालक मथुरा से आ रहा है और वह हाथरस रोड व फिरोजाबाद रोड जाने के लिए उत्तरी बाईपास का प्रयोग करता है तो उसे दो टोल देने पड़ जाएंगे। इस स्थिति में उनके द्वारा उत्तरी बाईपास का उपयोग नहीं किया जाएगा। वे लोग शहर में से होकर निकलेंगे। जबकि इस बाईपास को बनाने की आवश्यकता इसलिए थी कि आगरा शहर से कम से कम वाहन निकलें। सिकंदरा और रामबाग चौराहे के जाम से भी आसानी से मुक्ति नहीं मिलेगी। पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल के अनुसार उत्तरी बाईपास का निर्माण मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद के शहजादपुर पौरी, पौरी चुरमुरा, रैपुरा जाट भधाया, कंजौली घाट, कनोरा बांगा, मुर्शिदाबाद बांगर, सराय सलवाहन, नेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.