जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी छोटा गोविंदपुर पंचायत में आधार शिविर लगाया गया है। शिविर खास तौर से छोटे बच्चे के लिए लगाया गया है। जिनको भी आधार कार्ड बनना है, वे पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला से संपर्क कर सकते हैं। शिविर पंचायत भवन में बन रहा है। इसके अलावा जिनको भी पंचायत सचिव से काम है, वे बुधवार को 11 बजे से आकर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- आदिवासी गांवों में सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की कवायद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...