उन्नाव, जनवरी 11 -- उन्नाव। सूर्य के उत्तरायण से चार दिन पहले ही धूप के तेवर दिखने लगे हैं। रविवार को तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। आचार्यों के अनुसार सूर्य के उत्तरायण के बाद धूप असरदार होने लगती है। 14 जनवरी की रात सूर्य धरती के दक्षिणी गोलार्द्ध से उत्तरी गोलार्द्ध की ओर खिसकने लगेंगे। इसके बाद धूप का दायरा बढ़ने लगेगा। हालांकि, आज के बाद फिर से ठंड में कुछ बढ़ोतरी की संभावना है। ज्योतिषाचार्य आदित्य भास्कर कहते है, की मकर संक्रांति को साल के पहले बड़े पर्व के रूप में देखा जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसी के साथ उत्तरायण की शुरुआत मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य का उत्तरायण होना शुभ संकेत माना जाता है। यही वजह है कि मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। आमतौर पर इस पर्व के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.