हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने आगामी उत्तरायणी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 7 से 15 जनवरी तक होने वाले मेले को लेकर बुधवार को हीरानगर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पर्वतीय समाज से जुड़े आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया। संस्थापक सदस्य हरीश सिंह मेहता ने कहा कि इस वर्ष मेले की शोभायात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए गांव और शहरों की विभिन्न संस्थाओं को झांकी लाने का न्योता दिया जाए। इसके लिए चार सदस्यीय टीम भी बनाई गई है। जोहार समाज के देवेंद्र धर्मसत्तू ने इस पहल में अपने समाज के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नए कलाकारों को मंच देने का सुझाव भी सदस्यों ने रखा। मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने सभी सुझावों के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.