बागेश्वर, जनवरी 4 -- ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान के प्रतीक उत्तरायणी मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने विकास भवन में गूगल मीट के माध्यम से विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें वर्चुअल माध्यम से पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल भी सम्मिलित हुए। सीडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समय बेहद कम बचा है, इसलिए जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे हर हाल में दस जनवरी तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नालियों की सफाई, पुलों के रंग-रोगन और झाड़ियों के कटान का कार्य तत्काल पूर्ण करें। सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.