रुद्रपुर, जनवरी 11 -- किच्छा, संवाददाता। उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति की ओर से मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण में पहाड़ की संस्कृति की मिठास घोल दी। रविवार को आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ विधायक तिलकराज बेहड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने उत्तरायणी पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव में गुरुकुल स्कूल, एसकेएमए इंटर कॉलेज, गोविंद बल्लभ पंत स्कूल, मालवीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.