बागेश्वर, दिसम्बर 27 -- उत्तरायणी मेले की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष ने मेलास्थल का निरीक्षण किया। सरयू तथा गोमती नदी में अस्थायी पुल बनाए जाएंगे। इसके लिए निविदा करा दी है। अब मेले के लिए अस्थायी दुकानें बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरयू बगड़ से लेकर नुमाइशेत में दुकानें बनाई जाएंगी। इसके लिए दुकानों के साइजों की नपाई होने लगी है। इन दुकानों को बाहरी क्षेत्र से आने वाले दुकानदारों को दिया जाएगा। मालूम हो कि इसबार उत्तरायणी मेला 13 से 20 जनवरी तक होगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। समितियों का गठन किया गया है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शुक्रवार को मेलास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए 25 अतिरिक्त पर्यावरण मित्रों की तैनाती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.