रुद्रपुर, मई 8 -- सितारगंज, संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में राज्य मेरिट सूची में 25वीं रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक सितारगंज के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्रधानाचार्या राजकीय इंटर कॉलेज अर्चना पाठक एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यहां मोह...