पिथौरागढ़, मार्च 30 -- पिथौरागढ़। उत्तराखंड की दशा व दिशा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास की जरुरत है। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने चिमस्यानौला स्थित यूकेडी कार्यालय में रविवार देर हुई बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बाद में लोकगायक सुरेश प्रसाद सुरीला, नायब तहसीलदार रिटायर प्रेम सिंह धामी, पीसी जोशी, राजेंद्र मलसुनी, विपिन चंद, रोहित विश्वकर्मा, कमल कुमार, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, करन कुमार, अभिषेक,कुनाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...