देहरादून, जून 21 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एडीजी का फर्जी वीडियो बनाकर शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि इन्होंने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट भी बनाया था। आरोपियों ने एआई पर पुलिस अधिकारी का डांस वाला वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस के नाम से बनाए गए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से एडीजी-कानून एवं व्यवस्था का एआई जनरेटेड वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो में उनको डांस करते दिखाया गया, जिसे पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश माना जा रहा है। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की सोशल मीडिया प्रभारी भावना कर्णवाल की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। इस तहरीर में बताया गया है कि सोशल मीडिया निग...