नैनीताल, मई 27 -- उत्तराखंड के नैनीताल में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर जारी विवाद के बीच हाई कोर्ट ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय को एक बड़ी राहत दे दी। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें शहर के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DSA) मैदान में सीमित समय के लिए गुरुवार को ईद की नमाज़ अदा करने की सशर्त अनुमति दे दी। कोर्ट के इस आदेश से नमाज के स्थान को लेकर चल रही उलझन दूर हो गई है। दरअसल यह पूरा विवाद उस वक्त सामने आया था जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों व समतल मैदानों पर नमाज की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। प्रशासन के इसी फैसले के खिलाफ अंजुमन इस्लामिया नाम का एक मुस्लिम संगठन हाई कोर्ट चला गया था और उसने एक याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर हुई सुनवाई के बाद चीफ़ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और ...