नैनीताल, जुलाई 17 -- Uttarakhand High Court Relocation: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल से हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के विस्तारीकरण के लिए ये शिफ्टिंग एक अहम कदम है। अधिवक्ताओं के चेंबरों की कमी दूर हो सकेगी। हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और स्टाफ की आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सकेगी। दूर-दराज से पैरवी के लिए आने वाले अधिवक्ताओं के ठहरने की भी सुविधा होगी। उत्तराखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में करीब तीन से चार हजार अधिवक्ता सदस्य हैं। इसके अलावा बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में करीब 25 हजार अधिवक्ता पंजीकृत हैं। नैनीताल स्थित हाईकोर्ट परिसर में जगह की कमी के चलते अधिवक्ताओं के चेंबरों की संख्या भी सीमित है। पुराने और नए ब्लॉक को मिलाकर हाईकोर्ट में ...