देहरादून, अक्टूबर 29 -- देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा विधानसभा चुनाव 2027 में हीरा चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगा। मोर्चा की ओर से एक नवंबर को पहले प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने गुरुवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले राजनीतिक और गैर-राजनीतिक लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता को एक बेहतर विकल्प देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पूरी मजबूती के साथ लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की योजना है। प्रेस वार्ता के दौरान कई लोगों ने मोर्चे की सदस्यता भी ग्रह...