उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दून की सोनाक्षी ने जीते पांच स्वर्ण
देहरादून, अगस्त 9 -- देहरादून। देहरादून की सोनाक्षी गुप्ता ने 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। स्नाइपर शूटिंग अकादमी की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज सोनाक्षी का सपना देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है। फिलहाल वो इंडियन कैंप के ट्रायल में हिस्सा ले रही हैं। उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन की ओर से ओलंपियन जसपाल राणा की स्मृति में पौंधा स्थित राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स परिसर में दो से आठ अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 2000 से अधिक निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। देहरादून निवासी सोनाक्षी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और 10 मीटर स्नाइपर शूटिंग स्पर्धा में छह पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर की प्रगति ने उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.