उत्तराखंड से 10वीं 12वीं कर MBBS स्टेट कोटा का लाभ ले रहे अन्य राज्यों के छात्र, लग सकती है रोक
मुख्य संवाददाता, नवम्बर 5 -- उत्तराखंड के स्कूलों से 10वीं और 12वीं करने वाले अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को एमबीबीएस दाखिलों में स्टेट कोटा का लाभ देने का परीक्षण होगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने इसके निर्देश दिए हैं। आरोप है कि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई उत्तराखंड से करने वाले बाहरी छात्रों को स्टेट कोटा मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा ने यह मामला कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने उठाया था। मंत्री ने अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि इस बारे में फिर से शासन से निर्देश लिए जा रहे हैं।लग सकती है रोक उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं करने वाले बाहरी छात्रों के स्टेट कोटा पर रोक लगती है तो राज्य के स्थाई निवासियों को लाभ होगा। उन छात्रों को नुकसान होगा जो अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.