उत्तराखंड से मानसून की विदाई, नौ फीसदी अधिक बरसे बादल
देहरादून, अक्टूबर 4 -- उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को विदा हो गया। इस बार प्रदेशभर में कुल 96 दिन तक मानसून सक्रिय रहा। मानसून सीजन में सामान्य से नौ फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह लगातार चौथा साल है, जब राज्यभर में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से ज्यादा पानी बरसा। प्रदेशभर में इस साल मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में इस मानसून सीजन में कुल 1269.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 1162.7 मिमी रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सितंबर का महीना और खास तौर पर इसके आखिरी सप्ताह में मानसून सबसे ज्यादा बरसा। सितंबर के आखिरी हफ्ते में सामान्य (20.9 मिमी) के मुकाबले 421 प्रतिशत अधिक यानी 108.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पूरे सितंबर महीने में सामान्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.