देहरादून, मई 21 -- देहरादून। दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। देहरादून समेत प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने हड़ताल को समर्थन दिया है। गुरुवार को उत्तराखंड से दिल्ली के लिए ट्रक रवाना नहीं हुए, जबकि दिल्ली से भी मालवाहक वाहन देहरादून नहीं पहुंचे। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि यदि हड़ताल लंबी चली तो उद्योगों, किराना बाजार और फल-सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में बाजार में जरूरी सामान की कमी और दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उत्तराखंड में भी बढ़ेगी मुश्किल; 3 दिन सप्लाई ठप यह भी पढ़ें- दिल्ली में चक्का जाम से कुमाऊं की सप्लाई पर ब्रेक यह भी पढ़ें- ओला-ऊबर कैब भी बंद? दिल्ली-NCR में हो गया ऑटो-...