रुद्रपुर, मई 4 -- सितारगंज, संवाददाता। उत्तराखंड के हज यात्रियों की फ्लाइट सोमवार को नई दिल्ली से रवाना हुई। राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज यात्रियों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। खतीब अहमद ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज मंजिल, तुर्कमान गेट, नई दिल्ली में अस्थायी कैंप कार्यालय खोला गया है। यहां हज यात्रियों को किट और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही पहली बार मिलने वाली स्मार्ट वॉच को भी एक्टिवेट कराया जा रहा है। फ्लाइट में सवार होने से पहले अध्यक्ष खतीब अहमद, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी मो. अहसान और समिति की सदस्य तरन्नुम खान और अब्दुल कादिर ने हाजियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और देश-प्रदेश की तरक्की, खुशहाली व अमन-चैन के लिए दुआ करने की अपील की। सोमवार को 10...