देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून। रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच की मेजबानी उत्तराखंड से छीन ली गई है। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर राकेश कुमार द्वारा देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निरीक्षण में पिच व मैदान की हालत खराब पाई गई, जिसके बाद मैच को उत्तर प्रदेश शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। अब मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ या ग्रीन पार्क, कानपुर में कराया जाएगा। मेजबानी छिनने से खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने फैसले पर खेद जताते हुए स्टेडियम को शीघ्र अपग्रेड करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.