उत्तराखंड सीमा से मेरठ सीमा तक रहेगी पथ प्रकाश की व्यवस्था
मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- पुरकाजी आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पुरकाजी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा तक कांवड़ मार्ग का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला पंचायत के अधिकृत ठेकेदार तरुण गर्ग ने बताया कि उत्तराखंड सीमा से मेरठ सीमा तक लगभग 55 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर जनरेटर के माध्यम से पथ प्रकाश (लाइटिंग) की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा पर ड्रोन और सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.