उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को मिला
समस्तीपुर, मार्च 31 -- रोसड़ा। अनुमंडल के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत देवधा गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विगत सोमवार की संध्या देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. मिश्र को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके निकट सहयोगी आचार्य विजयव्रत कंठ ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने रोसड़ा में डॉ. मिश्र का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के साहित्यकार एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। बधाई देने वालों में डॉ. शिवशंकर प्रसाद सिंह, डॉ. परमानंद मिश्र, डॉ. भास्कर ज्योति, डॉ. प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.