बरेली, अप्रैल 20 -- उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज राजेंद्रनगर का 44वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को हुआ, इसमें नई कार्यकरणी का चुनाव भी हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत महासचिव कैलाश चंद्र पंत ने की। सर्वसम्मति से प्रेम शंकर जोशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी सतीश चंद्र जोशी ने बताया कि सर्वसहमति से अध्यक्ष के पद पर जीडी अमोला, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह बिष्ट और डॉ. हरीश भटट्, महामंत्री पद पर कैलाश चंद्र पंत, संयोजक पद पर डीडी बेलवाल को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...