देहरादून, नवम्बर 21 -- इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ जियोमैगनीजियम के तत्वाधान में मल्टी पैरामैट्रिक जियोफिजिकल आब्जरवेटरी भू भौतिकीय वैधशाला मसूरी का शिलान्यास सर्वे ऑफ इंडिया लंढौर कैंपस में किया गया। इस संस्थान के बनने से पूरे उत्तराखंड सहित देश में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सटीक जानकारी और वैज्ञानिक शोध को नई दिशा मिलेगी। सर्वे ऑफ इंडिया लंढौर के कैंपस में भू विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भूभौतिकीय वैधशाला का शिलान्यास निदेशक सीएसआईआर, एनईआईएसटी व रिसर्च काउंसिल के चेयरमैन डा. वीएम तिवाड़ी, उत्तराखंड भू स्थानिक निदेशालय के इंजीनियर निदेशक नीरज कुमार ने पूजा अर्चना के साथ किया। उन्होंने कहा कि यह वैधशाला आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.