बरेली, अप्रैल 2 -- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे देश के लिए दी गई उलमा की कुर्बानियों को नजरअंदाज करने वाला कदम बताया है। मौलाना ने कहा कि मदरसों पर आरोप लगाना और मदरसा बोर्ड को समाप्त करना बड़ी गलती है। देश की आजादी की लड़ाई में मदरसों से जुड़े हजारों उलमा और छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कुर्बानियां दीं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई है। कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में मदरसों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की है। इस तरह की कार्रवाई से यह संदेश जा रहा है कि सरकार इस्लामी शिक्षा को समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.