हिन्दुस्तान, मार्च 13 -- विधानसभा सत्र में अपने क्षेत्र की समस्याओं और बुनियादी मुद्दों पर सरकार से सबसे ज्यादा सवाल भाजपा के अपने विधायक ही कर रहे हैं। सत्र की तीन दिन की कार्यसूची में प्रश्नकाल के लिए दर्ज सवालों का ब्योरा इसकी पुष्टि कर रहा है। बजट सत्र में अब तक सदन में आए 255 सवालों में 155 भाजपा के विधायकों के हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों के सवालों की संख्या महज 67 है। इस तरह देखा जाए तो अब तक आए सवालों में 60% के जवाब सरकार को अपने ही विधायकों के देने पड़े हैं। कांग्रेस के सवाल महज 26.27 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए। गुरुवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रश्नकाल की समीक्षा की तो यह तस्वीर सामने आई। यदि विधायक संख्या के औसत से देखा जाएगा तो निर्दलीय विधायक, भाजपा और कांग्रेस पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। दो निर्दलीय वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.