उत्तराखंड सब जूनियर सेपक टाकरा टीम के लिए चयन ट्रायल संपन्न
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में 6 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली 29वीं सब जूनियर (बालक/बालिका) राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए उत्तराखंड टीम के चयन के लिए सोमवार को एमेनिटी पब्लिक स्कूल में चयन ट्रायल हुआ। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए गए तथा उनकी तकनीकी दक्षता का भी परीक्षण किया गया। ट्रायल में जिला ओलंपिक संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेपक टाकरा खिलाड़ी डॉ. नागेंद्र शर्मा, लोकेश पाण्डेय, जया पाण्डेय, गौरव बिनवाल, श्वेता भाकुनी, किरण मौर्य और योगेश पाण्डेय सहित कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.