रुडकी, मई 15 -- मंगलौर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में शुक्रवार को केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की वाणिज्य शिक्षिका सोनिया कौशिक को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा वैष्णवी ने एकाउंटेंसी में 100 अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया। इसके फलस्वरूप उनकी शिक्षिका सोनिया कौशिक को यह सम्मान मिला। सम्मान ग्रहण करने के बाद सोनिया कौशिक ने कहा कि विद्यालय की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूदों में भी अग्रणी रहती हैं। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...