देहरादून, फरवरी 26 -- उत्तरांचल विश्वविद्यालय के 'एसीआईसी फाउंडेशन' की ओर से गुरुवार को 'उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और उनके नवाचारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला उद्यमिता परिषद उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही प्रगतिशील उत्तराखंड की रीढ़ है। जब महिलाओं को सही प्रशिक्षण और अवसर मिलते हैं, तो वे सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति बनती हैं। इस अवसर पर समाज और उद्यमिता में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 51 महिला परिवर्तनकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान 'सुशीला देवी सेंटर' की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धरम बुद्धि ने कहा कि विश्वविद्यालय नवाचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.